Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 29 हजार के नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार, स्विफ्ट कार को किया सीज

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के मार्गदर्शन में  पुलिस को एक बडी सफलता प्राप्त हुई है। थाना बलुवाकोट पुलिस ने मल्ली कुचिया बलुवाकोट में नकली नोटों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर  इनके पास से भारी मात्रा में नकली करेंसी बरामद की है।

ADVERTISEMENTS Ad

गिरफ्तार अभियुक्त, समीर उल रहमान निवासी दरियागंज दिल्ली, आसिफ निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली, शोएब निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली और नितिन निवासी मुनस्यारी पिथौरागढ़ को 29,000 रुपये नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की स्विफ्ट कार को भी सीज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

थाना प्रभारी बलुवाकोट निरीक्षक संजीव कुमार, अपर उपनिरीक्षक अशोक चौधरी, हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर जोशी, कांस्टेबल बाला सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार थाना बलुवाकोट क्षेत्र में चेकिंग हेतु मल्ली कुचिया धारचुला रोड पर थे। चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी संदिग्ध रूप से सड़क पर खड़ी दिखी। गाड़ी की तलाशी ली गई और गाड़ी से समीर उल रहमान पुत्र अतीक उल रहमान निवासी चांद मौहल्ला दरियागंज दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 14 नोट, कुल 7000 रुपये, आसिफ पुत्र सकील निवासी चितलागेट चावड़ी बाजार दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 15 नोट, कुल 7500 रुपये, शोएब पुत्र शहनवाज हुसैन निवासी चितलागेट चावड़ी बाजार दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 14 नोट, कुल 7000 रुपये और नितिन पुत्र करन सिंह निवासी मुनस्यारी के कब्जे से 500 के कुल 15 नोट, कुल 7500 रुपये, कुल 29,000 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग भारत-नेपाल सीमा से लगे बाजारों में नकली नोट चलाने के लिए आए थे। मौके से अभियुक्तों की सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी भी सीज की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

नकली नोटों को कब्जे में लेकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना बलुवाकोट में बीएनएस की धारा 179/180 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉