Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा अगले आदेश तक बंद, हेलीकॉप्टर होटल की कई बुकिंग रद्द

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं। साथ ही हेलिकॉप्टर और होटल की कई बुकिंग रद्द हो रही हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब चौथे दिन में पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत के कई सीमावर्ती शहर अलर्ट पर हैं। पाकिस्तान लगातार उकसावे की कोशिश कर रहा है, जिसे भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली के जरिए लगातार नाकाम किया जा रहा है। देर रात पाकिस्तान ने 26 शहरों को निशाना बनाया। जवाब में भारत ने उसके हर नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई भी की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, आदेश का उल्लंघन करने पर लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना
Ad

वहीं भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच साइबर हमले की आशंका को देखते हुए एसटीएफ ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर दिया है। साथ ही एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो कि हर प्रकार की वेब गतिविधियों पर नजर रख रही है। एसटीएफ की ओर से प्रदेशवासियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील परिसर और उपजिलाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने के दिए निर्देश

सोशल मीडिया पर कई तरह के लिंक आदि की चर्चाएं भी आम हैं। ऐसे में आशंका इस बात की है कि दुश्मन अपने हैकर्स की मदद से सरकारी वेब सिस्टम पर हमला कर सकता है। ऐसे में डीजीपी दीपम सेठ ने एसटीएफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉