Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लक्ष्मी शिशु मंदिर में स्काउट एवं गाइड्स जिला संस्था के तत्वाधान में जागरूकता रैली का आयोजन, एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज मंगलवार को लक्ष्मी शिशु मंदिर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संस्था नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर  मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य शिक्षा अधिकारी / जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड द्वारा मुख्य अतिथि एवं आगन्तुकों का स्वागत करते हुए संस्था के इतिहास एवं नैनीताल जिला संस्था के क्रियाकलापों की जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि एसएसपी ने अपने संबोधन में स्काउट गाइडों के कार्यकलापों की प्रशंसा करते हुए जिला मुख्यायुक्त के नेतृत्व में संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

इस अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शाह. जिला संस्था के उपसंरक्षक बिन्देश गुप्ता, लक्ष्मी शिशु मदिर के प्रबन्धक पियूष गुप्ता, एम०बी० ट्रस्ट के सचिव सुशील अग्रवाल उपस्थित रहे। शिविर में जिले के सभी विकास खण्डों से लगभग 400 स्काउट गाइड, स्काउट मास्टर, गाइड केप्टन, रोवर रेन्जर आदि ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव स्काउट गाइड राम सिंह जीना द्वारा किया गया। प्रशिक्षण टीम में महेन्द्र सैनी, चन्द्र लाल, विजय बहादुर, जीतपाल सिह कठैत, सन्तोष जोशी, उमेश तिवारी, सीमा सेन, अनुराधा, पुष्पा दर्मवाल सहित अन्य प्रशिक्षक मण्डल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉