Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

एसओजी एवं लालकुआं पुलिस ने 36 लाख रुपए की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। एसओजी एवं लालकुआं पुलिस टीम ने 36 लाख रुपए से अधिक कीमत की 122.26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को नशे से बचाने हेतु चलाये गये “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के सभी प्रभारियों को नशे के विरुद्ध अभियान चलाने सघन चैकिंग कर नशे के तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

इस अभियान के तहत प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में थाना लालकुआं प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल एवं जनपद एसओजी प्रभारी संजीत राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुभाष नगर बैरियर में वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके-01 बीजी- 1896 को रोककर चैक किये जाने पर वाहन में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 122.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह किच्छा से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में शोएब नाम के लड़के को देने जा रहा था मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

गिरफ्तार अभियुक्त जसवंत सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी लालपुर, गुरुद्वारा वाली गली, थाना किच्छा, उधमसिंह नगर का रहने वाला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारी टीम को 2500 रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, उपनिरीक्षक गौरव जोशी, प्रभारी चौकी हल्दूचौड़, कांस्टेबल अनिल शर्मा, कांस्टेबल रामचंद्र प्रजापति, कांस्टेबल संतोष बिष्ट एसओजी, कांस्टेबल चंदन बिष्ट एसओजी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉