Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिनैनीताल

कैंची धाम स्थापना दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ भवाली:- विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में कल 15 जून को बाबा नीम करोली महाराज जी का स्थापना दिवस बड़े ही श्रद्धा, और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। बाबा के भक्त देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी इस पावन अवसर पर कैंची धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का जनसैलाब एक दिन पहले ही आश्रम की ओर उमड़ पड़ा है, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति की अनुभूति स्पष्ट देखी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर सांसद श्री अजय भट्ट ने बाबा नीम करोली महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए स्थापना दिवस की सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी, उन्होंने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज की कृपा और आशीर्वाद से ही उत्तराखंड की यह पवित्र भूमि आज संपूर्ण विश्व में आस्था का केंद्र बन चुकी है। बाबा की साधना, सेवा और प्रेम की शक्ति ने लाखों-करोड़ों लोगों के जीवन को दिशा दी है। सांसद अजय भट्ट ने यह भी कहा कि कैंची धाम का यह वार्षिक स्थापना दिवस सद्भाव, सेवा और आत्मिक चेतना का प्रतीक है। बाबा की शिक्षाओं को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी। उन्होंने प्रशासन और पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की भी सराहना की और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे संयम और शांति बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad

गौरतलब है कि बाबा नीम करोली महाराज कैंची धाम हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना, भंडारा व सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉