Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पिंजरे में फंसा मिला तेंदुआ, वन विभाग ने भेजा रेस्क्यू सेंटर, क्षेत्र में लोगों ने ली राहत की सांस,

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  ग्राम पंचायत रानीबाग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ मिला। तेंदुए की मौजूदगी से पिछले कई दिनों से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

स्थानीय शिक्षक दीपक नौगांई ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ लगातार आबादी के पास दिखाई दे रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। उन्होंने कहा कि तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही लोगों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

गौरतलब है कि वन विभाग पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में सक्रिय है। दो दिन पहले ही ज्योली गांव में एक बाघ को ट्रैंकुलाइज किया गया था, जबकि मोरा गांव में पिंजरे में फंसे एक अन्य तेंदुए को भी रेस्क्यू कर रानीबाग भेजा गया था। इसके अलावा खुटानी में बाइक की टक्कर के बाद घायल तेंदुए को भी ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉