Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में यूसीसी से संबंधित कार्यशाला का आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने किया उद्घाटन, छात्राओं को दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज  में यूसीसी से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने किया। कार्यशाला के माध्यम से बताया कि उत्तराखंड “समान नागरिक संहिता” (यूसीसी यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने वाला प्रथम राज्य है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके माध्यम से सभी लोगों के पारिवारिक और निजी मामलों जैसे विवाह, तलाक, संपत्ति, गोद लेना आदि के लिए समान कानून लागू होंगे। 26 मार्च, 2010 के बाद जिनका भी विवाह हुआ है उनका पंजीकरण अनिवार्य है और 27 जनवरी, 2025 के बाद होने वाली सभी शादियों के लिए विवाह पंजीकरण 60 दिन के अंदर करवाना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

इसकी जानकारी अधिवक्ता संगीता टाकुली ने दी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा यूसीसी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। स्वस्थ बेटी उज्जवल भविष्य के तहत बच्चों को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेमा फकलियाल ने प्रजनन, स्वास्थ्य, मासिक धर्म, एनीमिया, पीसीओडी, गर्भाशय, कैंसर जैसे विषय में चर्चा की। बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ  रेनू मार्तोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल द्वारा बच्चों की करियर काउंसलिंग की और करियर के लिए जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल विवाह के तहत बच्चों को शपथ दिलाई गई। मिशन शक्ति से जेंडर स्पेशलिस्ट चंद्रा द्वारा तेरे मेरे सपने की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य जयश्री, सेक्टर सुपरवाइजर कविता और कुसुम लता के साथ ओएससी नोडल नीलम नाथ आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉