Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

बागेश्वर में महसूस किए भूकंप के हल्के झटके, तीव्रता 3.5 रिक्टर स्केल मापी, लोग दहशत में आकर निकले घरों से बाहर

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:- आज सुबह मंगलवार को बागेश्वर जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई, जिससे लोग दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि झटके कुछ ही सेकंड तक रहे, लेकिन लोगों में भय का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा। भूकंप की गहराई जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर बताई गई है। हल्के झटकों के कारण लोग कुछ समय के लिए सतर्क हो गए, लेकिन किसी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी।

जान-माल के नुकसान की कोई भी सूचना नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

तहसीलों से प्राप्त प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार समाचार लिखे जाने तक जनपद में कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासनिक स्तर पर सभी क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

भूकंप के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

इससे पहले पिछले माह महसूस किए थे झटके

गौरतलब है कि इससे पहले 10 दिसंबर को भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

धारचूला तहसील के चीन सीमा से सटी उच्च हिमालयी व्यास घाटी में सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर धरती डोल उठी थी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी।

लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने एक बार फिर पहाड़ी जिलों में भूकंपीय संवेदनशीलता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉