Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिले के 50 प्रतिशत से ज्यादा राशन कार्ड धारकों पर संकट, केवाईसी की अंतिम तारीख 15 दिसंबर, राहत मिलने की उम्मीद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल:- जनपद के हजारों राशन कार्ड धारकों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है, लेकिन अब तक केवल 53 प्रतिशत कार्डधारक ही यह प्रक्रिया पूरी कर पाए हैं। ई-केवाईसी न कराने की स्थिति में संबंधित यूनिट को निरस्त कर दिया जाएगा और उन्हें राशन का लाभ नहीं मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्र सरकार की ओर से लाल और सफेद राशन कार्डधारकों को मुफ्त, जबकि पीले कार्डधारकों को न्यूनतम दरों पर हर माह गेहूं और चावल उपलब्ध कराए जाते हैं। नवंबर माह से राशन कार्डों की ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले इसकी अंतिम तिथि एक दिसंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद जिले में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

पूर्ति विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नैनीताल जिले में करीब दो लाख राशन कार्ड हैं। इनसे जुड़ी लगभग 9.50 लाख यूनिट में से अब तक केवल 4.99 लाख यूनिट की ही ई-केवाईसी हो पाई है। यानी लगभग आधे से अधिक यूनिट अब भी प्रक्रिया से बाहर हैं। स्थिति को और मुश्किल बनाने वाली बात यह है कि घर बैठे ई-केवाईसी के लिए प्रस्तावित एप अब तक शुरू नहीं हो सका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

पूर्ति विभाग के एआरओ विजय जोशी ने बताया कि ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि आज है। हालांकि, सोमवार को शासन स्तर से इस संबंध में कुछ राहत मिलने के आदेश आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे कार्डधारकों को अतिरिक्त समय मिल सकता है।इधर, केंद्र सरकार की ओर से जारी अपात्र राशन कार्डधारकों की सूची का सत्यापन कार्य भी जारी है। पूर्ति विभाग के अनुसार जिले में कुल 37,080 राशन कार्डधारकों का सत्यापन किया जाना है, जिस पर विभागीय टीमें इन दिनों लगातार काम कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉