Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भवाली-रातीघाट बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण, समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज सोमवार को अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के प्रमुख व प्राथमिक कार्यों में शामिल भवाली- रातीघाट बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक प्रस्तावित 18.2 किलोमीटर बाईपास में से 8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है तथा इस हिस्से का डामरीकरण भी हो चुका है। शेष 10.2 किलोमीटर में पहाड़ कटिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में कलमठ व सुरक्षा दीवारों का निर्माण एवं अन्य शेष कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अतिरिक्त, इस बाईपास को राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा से जोड़ने हेतु प्रस्तावित पुल निर्माण की डीपीआर भी तैयार कर शासन को भेज दी गई है। आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए निर्देश: मानसून के दौरान जनपद में हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा पूरा प्रशासन

उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण से कैंचीधाम में लगने वाली जाम की स्थिति से भी निजात मिलने के साथ ही पहाड़ी जिलों को जाने वाले वाहन आसानी से इन मार्ग से होते हुए गुजर सकते हैं।

इस दौरान आयुक्त ने भवाली बायपास को जोड़ने वाले मोटर पुल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया की मोटर पुल का निर्माण कार्य दो महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कुमाऊँ आयुक्त ने शिव शक्ति धाम, खैरना में दर्शन आयुक्त खैरना स्थित शिव शक्ति धाम पहुंचे, जहां उन्होंने सोमवारी महाराज गुफा में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयुक्त ने कहा कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से यह स्थल अत्यंत पवित्र एवं महत्वपूर्ण है। उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि अधिक से अधिक पर्यटक एवं श्रद्धालु यहां पहुंचे, इसके लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ यहाँ विकसित की जाएँगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख, भ्रूण लिंग परीक्षण करने वालों पर होगी कार्रवाई, अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रहेगी नजर, सूचना देने पर मिलेगा 50 हजार रुपए का इनाम

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने आयुक्त के सम्मुख आपदाओं के दौरान मंदिर को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने की मांग रखी। इस पर आयुक्त ने सिंचाई विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आयुक्त ने विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे वाहन पार्किंग सहित अन्य निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य तेजी से करते हुए यथा समय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम मोनिका, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रत्नेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉