Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसटीएफ ने 12 लाख की चरस के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, दो किलो बीस ग्राम अवैध चरस बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए करीब 12 लाख रुपए की चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली हल्द्वानी पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही में एक ड्रग तस्कर के कब्जे से करीब 2 किलो 20 ग्राम अवैध चरस की बरामदगी की गई। गिरफ्तार नशा तस्कर ड्रग तस्करी में पहले भी जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर के आदेश के क्रम में सीओ परवेज अली के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के पास से एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि उसको यह चरस चम्पावत के नौलिया गांव से खरीदी थी, जिसको वह मैदानी क्षेत्रों मे ऊंचे दामों में बेचने के लिए लाया था इससे पहले भी वह कई बार पहाड़ी क्षेत्र से चरस ला चुका है। अभियुक्त द्वारा बताया गया की इससे पहले भी वो एक बार चरस तस्करी मे जेल जा चुका है। जमानत से छूटने के बाद ज्यादा पैसा कमाने के लालच मे उसने दोबारा से चरस तस्करी का काम शुरु कर दिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। अभियुक्त नारायण सिंह परगई पुत्र हरकिशन परगई निवासी ग्राम कुकना तहसील ओखलकांडा थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल हाल निवासी जय दुर्गा कालोनी, दुर्गा सिटी सेंटर, हल्द्वानी उम्र 58 वर्ष है। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टीम में निरीक्षक पावन स्वरुप, उपनिरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, विनोद चंद्र जोशी, अपर उपनिरीक्षक जगवीर शरण, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद, कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सागर, अपर उपनिरीक्षक अशोक कुमार, आरक्षी रणबीर सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉