Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण, भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग, दोनों पक्षों में लंबे समय से चल रहा था विवाद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की हत्या के बाद रविवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को ध्वस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के चलते विनोद, उनके भाई अशोक और राजेश पर हमला किया गया था। आरोप है कि पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे इम्तियाज और उसके साथियों ने तीनों भाइयों पर धारदार और भारी हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को हरबर्टपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। जबकि उनके दोनों भाइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

बताया जा रहा है कि विनोद और उनके परिवार ने पूर्व प्रधान के कार्यकाल से जुड़े मामलों में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत कई जानकारियां मांगी थीं और ग्राम समाज की भूमि समेत अन्य मामलों में शिकायतें भी दर्ज कराई थीं। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग गांव में एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराने की मांग उठाई। इसी बीच उग्र भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

स्थिति उस समय और अधिक संवेदनशील हो गई जब कुछ प्रदर्शनकारी गांव के धार्मिक स्थल की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान तनाव और बढ़ गया तथा अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर हालात को बिगड़ने से रोकने की कोशिश की।

उधर, कुछ प्रदर्शनकारियों ने दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर यातायात बाधित कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने समझाकर और सुरक्षा व्यवस्था के जरिए मार्ग को सुचारु करने का प्रयास किया।

मौके पर एसपी देहात पंकज गैरोला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। आसपास के थानों की पुलिस और पीएसी बल को भी क्षेत्र में तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉