Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जिले के सभी शासकीय, अर्धशासकीय, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कल 25 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल:-  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जिले में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।  मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 25 अगस्त को नैनीताल जिले में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्वानुमान में गर्जन- बिजली गिरने, नदियों-नालों में तेज जलप्रवाह और कई जगहों पर भूस्खलन की भी संभावना जताई गई है। स्थिति को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने सोमवार को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

हालांकि आदेश उन आवासीय विद्यालयों और संस्थानों पर लागू नहीं होगा, जहाँ पढ़ाई और रहने की व्यवस्था एक ही परिसर में है। साथ ही शिक्षकों और कार्यालय स्टाफ को केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में विद्यालय बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉