Medical
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के मुखबा हर्षिल दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के सीएम  पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखबा हर्षिल दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करने हर्षिल पहुंचे। पीएम मोदी आगामी 27 फ़रवरी को मुखबा में मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी ने यहां मंदिर समिति के लोगों से मुलाक़ात की। सीएम से पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तैयारियों को परखने के लिए खुद मुखबा पहुंची थी। उन्होंने सचिवालय में भी पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

मुखबा में स्थानीय उत्पादों, परंपरा से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही जाड़ समुदाय के लोगों से पीएम के स्वागत पर चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हर्षिल, मुखबा और बगोरी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों को समय से पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए इन तीनों गांव में सड़क सहित पैदल मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, मुखबा में व्यू प्वाइंट और हेलिपैड को सड़क से जोड़ने के लिए निर्माण कार्य हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉