Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई  फ़िल्म, ‘सड़क’, अब यूट्यूब चैनल पर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  उत्तराखंड के बगड़ क्षेत्र की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई ‘सड़क’ एक पहाड़ी बाल दृष्टिकोण से रची गई सशक्त और संवेदनशील कहानी है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊँनी भाषा में बनी यह लघु फ़िल्म बच्चों की मासूम नज़रों से गाँव की वास्तविकताओं और जीवन के संघर्षों को सामने लाती है। टूटी सड़कें और बदलते मौसम की चुनौतियों के बीच जब तीन छोटे बच्चे सवाल करने का साहस जुटाते हैं, तो यह कहानी प्रेरणा और जागरूकता  का संदेश देती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

यह फ़िल्म न सिर्फ़ सड़क निर्माण जैसी स्थानीय समस्याओं पर रोशनी डालती है, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, बोली और सामूहिक चेतना की धड़कन को भी अपने संवादों और दृश्यावली में समेटे हुए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

‘सड़क’ केवल एक फ़िल्म नहीं, बल्कि एक भावना है, जो बगड़ की मिट्टी से उठकर कुमाऊँ की धरोहर को स्वर देती है।

अब यह फ़िल्म “हमारामूवी” यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉