Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

काठगोदाम में प्रशासन ने अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाया, पक्के निर्माणों को जेसीबी की मदद से किया ध्वस्त

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। काठगोदाम में सोमवार को जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाया। सड़क चौड़ीकरण और यातायात को ध्यान में रखते हुए चलाए गए इस अभियान में लगभग 7 से 8 पक्के निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। जिला प्रशासन की टीम सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के नेतृत्व में पूरी तैयारी के साथ काठगोदाम पहुंची। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान कई अवैध भवनों को गिरा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पिछले छह महीनों से चौराहों और सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके चलते आज प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर की गई है, ताकि सड़कें चौड़ी हों और आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए। लोक निर्माण विभाग को 20 जनवरी तक सड़क चौड़ीकरण और नवीनीकरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। हालांकि प्रशासन ने पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने इसे नजरअंदाज किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉