Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने आज सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए भीषण सड़क दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से विस्तारपूर्वक उपचार प्रक्रिया की जानकारी ली और घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सुमित हृदयेश ने घायलों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और उनके दर्द को समझते हैं। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे राज्य सरकार और प्रशासन से घायलों के समुचित उपचार और देखभाल के लिए अनुरोध करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ad

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के शिकार हुए लोगों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। प्रशासन से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएं। सुमित हृदयेश ने अस्पताल प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार से और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad

इस मुलाकात से घायलों के परिजनों में थोड़ी राहत महसूस हुई और उन्हें सुमित हृदयेश के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉