Medical
उत्तराखण्ड

चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन आज गुरुवार से शुरू, आधार कार्ड होगा अनिवार्य, 30 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट, दो और 4 मई को खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी गुरुवार से शुरू हो गए हैं।
इस बार चारधाम की यात्रा के लिए 60 प्रतिशत ही रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होंगे और इस बार चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन को आधार कार्ड से लिंक किया गया है, उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 जल्द शुरू होने वाली है, ऐसे में प्रशासन द्वारा यात्रा सम्बंधित सभी आवश्यक कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा रहा है, इस बार यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल 2025 को खुलेंगे। इसके बाद केदारनाथ के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad

चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच प्रशासन ने चारधाम यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा करने के इच्छुक श्रदालु आज 20 मार्च से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यात्रा के समय श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए यात्रा शुरू होने के 15 दिन तक रजिस्ट्रेशन सेंटर 24 घंटे खुले रहेंगे। साथ ही हरिद्वार व ऋषिकेश के साथ यात्रा मार्गों पर भी रजिस्ट्रेशन सेंटर की संख्या को भी बढ़ाया जा रहा है। इस बार यात्रा रजिस्ट्रेशन करने के लिए श्रदालुओं के आधार कार्ड डिटेल अनिवार्य है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

चारधाम यात्रा करने के इच्छुक श्रदालु आधिकारिक वेबसाइटhttps:registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। इसके बाद जरूरी जानकारी जैसे नाम, आधार कार्ड, प्रदेश आदि डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉