Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

महिला को मारने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने किया ढेर

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- बीती शाम रुद्रप्रयाग जिले के जखोली स्थित मखेत गांव में महिला को मारने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने ढेर कर दिया। देर रात एक बजे बाद गुलदार को मारने की सूचना मिली। मंगलवार को देर शाम महिला अपने घर के समीप बगीचे में निराई-गुडाई कर रही थी। तभी गुलदार ने हमला कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

रामेश्वरी देवी जब तक वह कुछ समझ पाती, गुलदार ने उनकी गर्दन को दांत व नाखून से बुरी तरह से जख्मी कर दिया और घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। करीब 7.30 बजे जब उनका बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर पहुंचा तो मां को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं मिलने पर बुजुर्ग पिता से पूछा।

उन्होंने बताया कि वह खेत में गई थी जब वह खेत पर पहुंचा, वहां उसकी नजर खेत में बिखरे खून पर पड़ी। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। महिला का शव खेत से लगभग दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने अपराधियों पर की कार्रवाई: छह बदमाशों को किया 6 माह के लिए जिला बदर, पर्याप्त आधार न मिलने पर दो नोटिस निरस्त
Ad

30 मई को डांडा गांव में रूपा देवी (59) को भी गुलदार ने घर के पास खेत में काम करते समय मार दिया था। वहीं 25 फरवरी को भी देवल गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉