Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

नियमों को ताक पर रखने वाले 141 चालकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के अंतर्गत की कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर यातायात निरीक्षक श्री शिवराज सिंह मय टीम, सीपीयू और एआरटीओ हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

इस अभियान का उद्देश्य ओवरलोडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, तीन सवारी, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही एवम भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश
Ad

इस दौरान, यातायात पुलिस हल्द्वानी द्वारा 52, सीपीयू हल्द्वानी द्वारा 55 और परिवहन विभाग हल्द्वानी द्वारा 34 वाहन चालकों कुल- 141 के खिलाफ प्रवर्तन कार्यवाही की गई। साथ ही, इस अभियान के दौरान सभी वाहन चालकों और आमजनमानस को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया, ताकि सड़क सुरक्षा में सुधार हो सके और दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉