Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

छठी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र का पंखे से लटका मिला शव, पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  पवन विहार कॉलोनी में शुक्रवार को एक  छठी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय बालक का शव घर के भीतर पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत और कोतवाली प्रभारी ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक बालक क्रिश मेहता एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। उसके माता-पिता बड़ालू गांव में रहते हैं, जबकि क्रिश अपनी बुआ के साथ बिण क्षेत्र स्थित पवन विहार कॉलोनी में रह रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया गया कि शुक्रवार को क्रिश की बुआ अपनी बेटी के साथ किसी काम से वड्डा गई हुई थी। दोपहर तक क्रिश छत पर खेल रहा था, इसके बाद वह नीचे कमरे में चला गया। जब बुआ और उसकी बेटी घर लौटीं तो काफी देर तक क्रिश के बाहर न आने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर अंदर का दृश्य देखकर दोनों स्तब्ध रह गईं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

कमरे के भीतर क्रिश पंखे के सहारे गले में फंदा डालकर लटका हुआ था। फंदा चार-पांच दुपट्टों को आपस में जोड़कर बनाया गया था। पंखे तक पहुंचने के लिए कमरे में टेबल पर कुर्सी रखी गई थी, जो नीचे गिरी हुई मिली। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। यह भी सामने आया है कि क्रिश छत से मोबाइल फोन लेकर कमरे के अंदर गया था, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
मृतक के पिता महेंद्र सिंह मेहता किसान हैं और वर्तमान में दिल्ली में हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। गांव से क्रिश की मां और दादा मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉