Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

खटीमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: तुषार हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा:-  तुषार हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य हमलावर को पकड़ने में खटीमा पुलिस को सफलता मिली है। खटीमा पुलिस और एसओजी की टीम ने मिलकर कुख्यात आरोपी हाशिम पुत्र अबरार को एक  मुठभेड़ (एनकाउंटर) के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार की रात तुषार हत्याकांड में वांछित हाशिम के झनकट क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी। सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

घायल अवस्था में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हाशिम तुषार हत्याकांड में मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरफ्तारी उत्तराखंड पुलिस की बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा, तुषार हत्याकांड एक संवेदनशील मामला था। हमारे जवानों ने साहस का परिचय दिया है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉