Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का काम तेजी पर, अतिक्रमण हटाने को लेकर अधिकारियों की बैठक

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रेलवे प्रशासन अब एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।
इसी क्रम में हल्द्वानी और लालकुआं रेलवे स्टेशन के आसपास फैले अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है। रेलवे, वन विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त बैठक हल्द्वानी तहसील में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रेलवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण की पहचान कर उन्हें हटाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

बैठक के तुरंत बाद संयुक्त टीम ने हल्द्वानी और लालकुआं रेलवे स्टेशन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। सर्वे का काम आज से शुरू कर दिया गया है। अतिक्रमण चिन्हित कर उसकी एक रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे मंत्रालय के अनुसार, अमृत भारत योजना के तहत हर स्टेशन की जरूरतों के आधार पर विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किए जाते हैं, और उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाता है। इस योजना के तहत स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार, प्लेटफार्म ऊंचाईकरण, सर्कुलेटिंग एरिया सुधार और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाया जाना शामिल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

स्थानीय प्रशासन की मानें तो जनहित और रेलवे की विकास योजनाओं को देखते हुए अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। इस अभियान से रेलवे की जमीन को पुनः कब्जे में लेकर यात्री सुविधाओं के विकास और स्टेशन आधुनिकीकरण के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉