Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उधमसिंहनगर जिले में तैनात दरोगा का आकस्मिक निधन, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात हल्द्वानी निवासी पुलिस के दरोगा कुंदन सिंह राठौर की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया है। कुंदन सिंह राठौर मूल रूप से जाखनी थाना कांडा, जिला बागेश्वर के निवासी थे और 2008 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे।
कुंदन सिंह राठौर पंतनगर थाने में तैनात थे और अपने परिवार के साथ हल्द्वानी के लामाचौड़ में रहते थे। हाल ही में वह घर आए थे, लेकिन रात में उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें एसटीएच ले जाने का प्रयास किया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
उनकी आकस्मिक मौत से न केवल परिवार, बल्कि पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को उनका पार्थिव शरीर कोतवाली लाया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ चित्रशिला घाट में अंतिम विदाई दी
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मृतक दरोगा के परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉