Medical
उत्तराखण्ड

मांस से लदी पिकअप ने गाय को मारी टक्कर, उग्र भीड़ ने वाहन को किया आग के हवाले

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की:- लक्सर की ओर से डुमनपुरी, बिजनौर की तरफ जा रही मांस से लदी एक पिकअप ने सड़क पार कर रही गाय को टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जैसे ही ग्रामीणों को गाड़ी में मांस लदा होने की भनक लगी, सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रतिबंधित पशु का मांस होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर उग्र भीड़ ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

सूचना मिलते ही खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं, हालात काबू में लाने के लिए खानपुर विधायक उमेश कुमार भी पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एहतियातन पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
एसओ खानपुर धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मृत गाय का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गाड़ी में बरामद मांस के नमूने पशु चिकित्साधिकारी की निगरानी में लिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीएस. सचदेवा ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए ऋषिकेश फोरेंसिक लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉