Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: प्रदेश में लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों को किया परेशान, पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बारिश के आसार, 22 से 25 जून के बीच मानसून की उम्मीद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। खासकर मैदानी इलाकों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। हालांकि दिन भर धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा सामान्य से ऊपर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को सुबह से चटक धूप के चलते दून का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.5 डिग्री रहा। पर्वतीय इलाकों के अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में  रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad


जबकि पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 से 25 जून के बीच प्रदेश में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 जून तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉