Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद मामले में सुनवाई एक बार फिर टली, अब 16 दिसंबर की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद मामले की सुनवाई आज 10 दिसंबर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित थी, लेकिन समय के अभाव के चलते मामला एक बार फिर टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले को चीफ जस्टिस की बेंच में केस नंबर 23 पर सूचीबद्ध किया गया था, जबकि नंबर 15 पर लगे मामले की सुनवाई लंबी खिंच जाने के कारण आज सुनवाई नहीं हो सकी। अब यह संभावना जताई जा रही है कि यह मामला 16 दिसंबर को सूचीबद्ध किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

हल्द्वानी में दिनभर हाई अलर्ट पर रहा प्रशासन

ADVERTISEMENTS Ad

सुनवाई को लेकर हल्द्वानी में पुलिस और जिला प्रशासन पूरे दिन हाई अलर्ट पर रहा। बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह सख्त रखी गई।

■ हर एंट्री पॉइंट पर बैरिकेडिंग
■ चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल रहा तैनात
■ बाहरी लोगों की आवाजाही पर लगी थी रोक
■ स्थानीय लोगों को ही आईडी दिखाने पर प्रवेश

प्रशासन ने बताया कि बीते वर्ष अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

हजारों परिवारों की उम्मीदें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर

यह मामला 4365 मकानों और हजारों परिवारों से जुड़ा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में पिछले एक वर्ष से इस प्रकरण की सुनवाई चल रही है। 2 दिसंबर की निर्धारित सुनवाई भी समयाभाव के कारण टलकर 10 दिसंबर हुई थी, लेकिन आज फिर सुनवाई न हो पाने से प्रभावित पक्षों और प्रशासन दोनों को अब अगली तारीख का इंतज़ार रहेगा। सभी की निगाहें अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉