Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

यूकेएसएसएससी के स्नातक स्तरीय पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी खालिद के घर एसआईटी की दबिश, परिजनों से पूछताछ कर जुटाई अहम् जानकारियां

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- यूकेएसएसएससी के स्नातक स्तरीय पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी खालिद के सुल्तानपुर स्थित घर पर एसआईटी ने दो बार दबिश दी। पहले दिन में टीम ने उसके परिजनों से पूछताछ कर कुछ अहम जानकारियां जुटाईं। इसके बाद रात को दोबारा गांव पहुंचकर कई दस्तावेज खंगाले गए। उसके बाद रात को ही टीम वापस देहरादून लौट गई।

ADVERTISEMENTS Ad

खालिद ने ही परीक्षा के दौरान पेपर की कुछ फोटो लेकर परीक्षा केंद्र से बाहर भेजीं थीं। खालिद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसी कड़ी में एसआईटी बहादरपुर गांव के उस स्कूल भी पहुंची, जहां परीक्षा सेंटर बनाया गया था। यहीं से प्रश्नपत्र लीक होकर बाहर आया था। टीम ने स्कूल प्रशासन और स्टाफ से कई घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान स्कूल मालिक, क्लर्क और परीक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से पेपर की सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा के दिन हुई गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी को संदेह है कि पेपर के कुछ प्रश्न बाहर भेजने में अंदरूनी लोगों का हाथ हो सकता है। यही कारण है कि टीम बार-बार संबंधित लोगों से पूछताछ कर क्रॉस वेरिफिकेशन कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

जांच अधिकारी डिजिटल साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डाटा खंगालने में जुटे हैं। एसआईटी इंचार्ज जया बलोनी ने बताया कि खालिद के परिजनों से पूछताछ की गई है। दिन में कई सदस्य घर पर नहीं मिले, इसलिए रात को फिर उसके घर जाकर सबसे पूछताछ की गई। घर की तलाशी ली गई है। अहम दस्तावेज खंगाले गए हैं और कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। साथ ही जिस स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था वहां के स्टाफ से भी पूछताछ की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉