Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के राशन विक्रेताओं के लिए दीपावली से पहले खुशखबरी, केंद्र सरकार ने 27.13 करोड़ की धनराशि जारी की

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड के 9030 राशन विक्रेताओं के लिए दीपावली से पहले खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने उनके पिछले करीब एक वर्ष से लंबित लाभांश और भाड़े के भुगतान के लिए 27.13 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इससे लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे राशन विक्रेताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश को केंद्र से यह धनराशि प्राप्त हो चुकी है। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इसमें राज्यांश जोड़कर शीघ्र ही राशन विक्रेताओं को भुगतान किया जाए। मंत्री ने कहा कि बीते सप्ताह विधानसभा भवन स्थित सभागार में राशन विक्रेताओं के संगठन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में उन्हें आश्वासन दिया गया था कि दिवाली से पहले बकाया भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि विभाग शेष बकाया लाभांश और भाड़े की धनराशि के लिए भी केंद्र सरकार से लगातार संपर्क बनाए हुए है।
बताते चलें कि प्रदेश के छह जिलों के राशन विक्रेताओं का अक्तूबर 2024 से और सात जिलों के राशन विक्रेताओं का जनवरी 2025 से लाभांश और भाड़े का भुगतान लंबित है। वहीं, राशन विक्रेता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने सरकार से मांग की है कि सभी राशन विक्रेताओं को जल्द से जल्द पूरा बकाया भुगतान किया जाए ताकि त्योहार से पहले उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉