Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रेलवे अतिक्रमण भूमि के मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला सुप्रीम कोर्ट में है। जिसकी कल दो दिसंबर की तिथि नियत है। निर्णय के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

ADVERTISEMENTS Ad

आज  एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टीसी ने डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी संजीतकुमार, असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ जोगेश कुमार, सहायक कमांडेंट आईटीबीपी मनमोहन सिंह के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

इस दौरान पुलिस के साथ साथ आईटीबीपी तथा सीआरपीएफ फोर्स को तैयारी रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय आने के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के उपरांत आवश्यकतानुसार समस्त क्षेत्र को छावनी में तब्दील किया जायेगा, तथा अत्याधुनिक अस्लाहों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तथा रेलवे पुलिस फोर्स को भी ड्यूटी पर लगाया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

इसके साथ ही ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जायेगी। सरकारी कार्य में बाधां डालने तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉