Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ट्रांसपोर्ट नगर का सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण, यातायात नगर के प्रवेश द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- ट्रांसपोर्ट नगर में लंबे समय से चली आ रही व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को यातायात नगर का सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सामने आई खामियों को गंभीरता से लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के बाद ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल के दिनों में परिसर में बढ़ी चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई गई। व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए यातायात नगर के सभी प्रवेश द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त कर सक्रिय करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नशे के विरुद्ध लगातार चलाया जा रहा लगातार चेकिंग अभियान, 1.155 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस के कब्जे में
Ad

परिसर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि अंधेरे के कारण सुरक्षा संबंधी समस्या पैदा नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवानों को भी ड्यूटी के दौरान अधिक सतर्कता और मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी, चटक धूप खिलने से मौसम में आई गर्मी, पर्वतीय जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी
Ad

नगर आयुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर में स्वच्छता व्यवस्था को नियमित और बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी जरूरी है।

बैठक में देवभूमि ट्रक ऑनर महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी, वरिष्ठ व्यापारी नेता जसपाल सिंह कोहली, महासंघ प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्डा, भास्कर जोशी, हरपाल सिंह बंटी, नीरज नेगी, करन मनराल समेत यातायात नगर कार्यालय के कर्मचारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉