Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

त्योहार से पहले यूपीसीएल ने शहर वासियों को दिया झटका, 24 सितंबर से अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग दो हफ़्ते तक होगी बिजली कटौती

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-    दीपावली समेत अन्य त्योहारों से पहले उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने शहरवासियों के लिए बड़ा झटका दिया है। लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की लॉपिंग-चॉपिंग के बहाने 24 सितंबर से 13 अक्टूबर तक अलग-अलग क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि यह शटडाउन अनिवार्य रखरखाव के लिए है, लेकिन उपभोक्ताओं को दिनभर बिजली संकट झेलना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

कब–कहां होगी कटौती

ADVERTISEMENTS Ad

■ 24–25 सितंबर: रानीबाग, गौलापार
■ 27 सितंबर: पिटकुल के 220 केवी कमलुवागांजा सब स्टेशन से जुड़े काठगोदाम व कमलुवागांजा फीडर
■ 29 सितंबर: कालाढूंगी रोड चौराहा
■ 30 सितंबर: 13 बीघा बिजलीघर
■ 3 अक्टूबर: नैनीताल रोड, सुभाषनगर, मुखानी, रानीबाग, दानीबंगर
■ 4 अक्टूबर: पिटकुल फीडर (सात घंटे का शटडाउन)
■ 6 अक्टूबर: स्टेशन रोड, नवाबी रोड, आवास विकास, कालीचौड़
■ 7 अक्टूबर: गांधीनगर, हाइडिल गेट, शीशमहल
■ 8 अक्टूबर: बरेली रोड, नई बस्ती, गायत्रीनगर
■ 9 अक्टूबर: रामपुर रोड, उजालानगर, राजपुरा, काल टैक्स
■10 अक्टूबर: आजादनगर, धान मिल
■11 अक्टूबर: बाजार क्षेत्र, मंडी
■13 अक्टूबर: तिकोनिया और आसपास के इलाके

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

त्योहारी मौसम में दिनभर यह बिजली संकट व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉