Medical
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण आज शुक्रवार से शुरू, 22 अप्रैल बद्रीनाथ धाम और 23 अप्रैल को खोले जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में  विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज शुक्रवार से शुरू हो गए हैं। राज्य के पर्यटन विभाग ने इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। श्रद्धालु सुबह 7 बजे से वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्यटन सचिव धीराज गर्बयाल ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। श्रद्धालु छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in तथा मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आधार कार्ड से होगा भारतीयों का पंजीकरण

भारतीय श्रद्धालुओं को पंजीकरण के लिए आधार कार्ड का उपयोग करना होगा। जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

17 अप्रैल से शुरू होगी ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए प्रमुख ट्रांजिट कैंपों में काउंटर बनाए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।

चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार और पर्यटन विभाग ने इस बार सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पंजीकरण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉