Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद जिला प्रशासन सतर्क, 10 जुलाई को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, जिलाधिकारी ने आदेश किये जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल:-  मौसम विभाग द्वारा नैनीताल जिले के लिए जारी अलर्ट के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। लगातार हो रही बारिश और 10 जुलाई को बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई (शुक्रवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून ने 9 जुलाई को सुबह 10 बजे जारी पूर्वानुमान में नैनीताल जिले के लिए अत्यधिक वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर की संभावना जताई है। वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियों, गधेरों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही भूस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है।
प्रशासन का कहना है कि मौसम की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार 10 जुलाई को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

भूस्खलन और जलभराव का खतरा, प्रशासन अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

जिला प्रशासन ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बंद होने की आशंका बनी हुई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में जलभराव और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

सावधानी बरतने की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पहाड़ी मार्गों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। तेज बहाव वाले नदी-नालों और गधेरों के आसपास न जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे जिले के लिए बेहद संवेदनशील हो सकते हैं। ऐसे में प्रशासन ने सभी राहत एवं बचाव एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉