Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

एसओटीएफ कुमाऊँ और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, 122.25 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

किच्छा:- “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान के तहत कुमाऊँ परिक्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। एसओटीएफ कुमाऊँ और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 122.25 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह अभियान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के विजन को साकार करने की दिशा में चलाया जा रहा है। कुमाऊँ रेंज की आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

पुलिस के अनुसार 18 मार्च 2026 को लालपुर क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गुरुद्वारा वाली गली के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 122.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोक सिंह (42) निवासी लालपुर, थाना किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह सितंबर 2025 में भी करीब 152.39 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार हो चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा नशे के कारोबार में कदम रख दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

जीरो टॉलरेंस पर पुलिस का सख्त रुख कुमाऊँ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है। किसी भी हाल में नशे के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस का कहना है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉