Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लगातार बढ़ती गर्मी के चलते शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा निर्णय: नई समय सारणी लागू, सुबह 7 से 1 बजे तक संचालित होगी कक्षाएं

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल :- लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकासखंडों के विद्यालयों में नई समयसारिणी लागू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जारी आदेश के मुताबिक, यह व्यवस्था पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों को छोड़कर लागू होगी। नई समयसारिणी के तहत अब विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजेआयोजित की जाएगी, जबकि कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

यह निर्णय 15 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आदेश महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जारी किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे नई समयसारिणी का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

अभिभावकों और शिक्षकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका मानना है कि सुबह के समय पढ़ाई होने से बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सकेगा, जिससे उनकी सेहत सुरक्षित रहेगी।

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि यदि मौसम की स्थिति में बदलाव होता है तो आगे भी समयसारिणी में संशोधन किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉