Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के दिए सुझाव

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 22 मार्च को पीएसपी हॉस्पिटल, हल्द्वानी के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहा, जिसमें बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने निशुल्क शिविर का लाभ उठाया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा फिजिशियन, स्त्री रोग, दंत एवं नेत्र संबंधी जाँच निःशुल्क की गई। साथ ही, प्रतिभागियों के लिए ब्लड प्रेशर (BP), शुगर तथा यूरिक एसिड की जाँच भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  द आनंदा अकादमी में शिक्षा में रंगमंच की उपयोगिता पर विशेष कार्यशाला का आयोजन, वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया को किया सम्मानित
Ad

शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारियों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार हेतु प्रेरित करना था। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन एवं चिकित्सकों की टीम ने सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी

विद्यालय की प्रधानाचार्या  मोनिका शर्मा, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी एवं समस्त स्टाफ ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए पीएसपी हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉