Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

फार्मास्यूटिकल कंपनी में पौने दो करोड़ का घोटाला, चार कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- सिडकुल में स्थित एक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी में पौने दो करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। कंपनी के आईटी विभाग में कार्यरत रहे चार कर्मचारियों पर धोखाधड़ी, विश्वासघात, साजिश और धन की हेराफेरी के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी की आंतरिक जांच में सामने आया कि इन कर्मचारियों ने फर्जी कंपनियों के माध्यम से करोड़ों रुपये के फर्जी ऑर्डर जारी कर न केवल कंपनी को नुकसान पहुंचाया, बल्कि किकबैक के रूप में मोटी रकम भी हड़प ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तंत्र-मंत्र के दौरान 6 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर विसरा रखा सुरक्षित
Ad

कंपनी की ओर से एचआर समंदर सिंह ने सिडकुल थाना पुलिस को बताया कि आईटी विभाग से जुड़े रोहित तिवारी, कमलदीप, रवि सहरावत और विवेक गोयल ने अपने कार्यकाल के दौरान साजिशन तीन फर्जी कंपनियां खड़ी कीं। ये कंपनियां उनके रिश्तेदारों के नाम पर चलाई जा रही थीं। आरोप है कि इन फर्जी कंपनियों को अत्याधिक महंगी दरों पर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और आईटी सेवाओं की फर्जी जरूरत दिखाकर खरीद आदेश जारी किए गए। आरोप है कि 1.79 करोड़ रुपये की कुल खरीद में से करीब 1.02 करोड़ रुपये का सामान कभी डिलीवर ही नहीं हुआ।
आरोप लगाया कि कर्मचारी रवि सहरावत हरिद्वार में रहते हुए इन कंपनियों के संचालकों से सीधे संपर्क में था। आरोप है कि उन्हीं के माध्यम से धोखाधड़ी की और भुगतान के बाद बड़ी राशि सीधे निजी खातों में ट्रांसफर कराई गई। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरमानें बैंड से मल्ला गहना मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत कर जताया आभार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉