Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जनता मिलन में कई समस्याओं का किया तत्काल समाधान, मुआवजे से लेकर भूमि विवाद तक मामलों का निस्तारण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आम जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई मामलों का समाधान भी किया। इसमें अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, मुआवजा राशि, पार्क निर्माण और आर्थिक सहायता से जुड़ी रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad

चकलुवा निवासी इन्दर सिंह ने बताया कि उनकी माताजी की मृत्यु सांप के काटने से हुई थी, लेकिन मुआवजा राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई। इस पर आयुक्त ने वन विभाग के अधिकारी (एसीएफ) को तलब किया। जांच में पता चला कि 6 लाख रुपये की राशि समय पर ट्रांसफर कर दी गई थी, लेकिन खाते की केवाईसी अपडेट न होने के कारण राशि अटकी हुई थी। बाद में केवाईसी अपडेट होने पर धनराशि खाते में पहुँची, जिस पर शिकायतकर्ता ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।साथ ही आयुक्त ने जनता से अपील की कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएँ बढ़ जाती हैं, ऐसे में अंधविश्वास में समय न गँवाकर तत्काल नजदीकी अस्पताल जाएँ, जहाँ एंटीवेनम उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि घर और आसपास की सफाई रखने, खेतों में काम करते समय जूते-दस्ताने पहनने जैसी सावधानियाँ बरतकर जोखिम कम किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

गौजाजाली बिचली कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे पार्क से उनका आवागमन मार्ग बंद हो जाएगा। उन्होंने पार्क निर्माण रोकने का अनुरोध किया। इस पर आयुक्त ने नगर आयुक्त से पूरी जानकारी लेकर निर्देश दिए कि पार्क का निर्माण जारी रहे और साथ ही कॉलोनीवासियों के लिए रास्ता भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आयुक्त ने कहा कि पार्क में मॉर्निंग वॉक, बच्चों के लिए झूले और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जनता मिलन में कुछ अन्य गंभीर प्रकरण भी सामने आए। इनमें एक महिला ने बताया कि उनके दो बेटों की मृत्यु हो चुकी है और आर्थिक सहायता हेतु आवेदन करने के बावजूद अब तक सहयोग नहीं मिला। इस पर आयुक्त ने ओसी कलेक्ट्रेट को आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

रामनगर टेडा के निवासियों ने अवगत कराया कि वे कार्बेट पार्क क्षेत्र में रहते हैं, लेकिन राजस्व ग्राम में शामिल नहीं किए गए हैं, जबकि अन्य कुछ लोगों को शामिल किया गया है। इस पर आयुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।

एक अन्य भूमि विवाद में यह सामने आया कि जमीन का कुछ हिस्सा स्टाम्प पेपर पर बेचा गया था। इस पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्टाम्प पेपर पर जमीन की बिक्री मान्य नहीं है और यदि यह मामला प्रमाणित होता है तो दोषी पर स्टाम्प चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

जनता मिलन के दौरान आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉