Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गैस आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को लेकर अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने नगर निगम सभागार में की बैठक, एजेंसी प्रबंधक पूर्ति विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, देखें वीडियो—-

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर नगर निगम सभागार हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने सभी गैस एजेंसी प्रबंधकों, पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में, पूर्ति, एचपीसीएल बीपीसीएल इंडेन गैस एजेंसी एव सेल्स मैन के साथा वार्ता की गई। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि नियमानुसार गैस वितरण का कार्य किया जाये। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उपभोक्ताओं को असुविधा न हो उन्हें गैस की होम डिलीवरी कराई जाए। यह ध्यान रहे कि लोग गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु लंबी कतारों में न आए। उन्हें समस्या न हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गैस एजेंसियां बुकिंग के आधार पर ही सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने कहा होम डिलीवरी गैस का कार्य सुनिश्चित करें, कोई भी सेल्समेन डिलीवरी बॉय अपना फोन स्विच ऑफ न करें साथ ही अपने व्यवहार में भी संयम रखें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यवसायिक सिलेंडर एजेंसियों को कुल आवंटन का लगभग 20 प्रतिशत प्राप्त हो रहे हैं, जबकि यह भी देखना सुनिश्चित करें की पूर्व में हुए वार्षिक वितरण के आधार पर मासिक औसत अनुपात के अनुसार लगभग 40 प्रतिशत तक आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने हेतु पारदर्शी एवं व्यवस्थित वितरण प्रणाली से किया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

उन्होंने आमजन से अपील भी की कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, गैस वितरण की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से गतिमान है। विशेष कर अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, विपिन जोशी और विभिन्न एजेंसियों के प्रबंधक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉