Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मैरिज एप के जरिए अमीरों को बनाती थी अपना शिकार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून की लुटेरी दुल्हन को राजस्थान पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है , ये महिला मैरिज ऐप पर अमीर और तलाकशुदा लोगों को शादी का झांसा देती थी शादी के बाद वह अपने पतियों को झूठे आरोपों में फंसाकर उनसे पैसे वसूलती थी, अभी तक महिला कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी।
हाल ही में सीमा अग्रवाल उर्फ निक्की निवासी देहरादून ने जयपुर के एक मशहूर ज्वैलर से मैरिज ऐप के जरिए अपने जाल में फंसाया और शादी करने के बाद सीमा ने परिवार का भरोसा जीतने के बाद घर से 36 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई, इसके बाद भी सीमा ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर देहरादून में झूठा केस दर्ज करवाकर ब्लैकमेल करना नहीं छोड़ा, मामले को लेकर ज्वैलर ने 29 जुलाई 2023 को पुलिस को तहरीर दी,जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था।
जीवनसाथी और बच्चों की देखभाल के लिए उन्होंने मैरिज ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसके माध्यम से वह सीमा से मिलने के लिए जयपुर से देहरादून आए। सहमति के बाद दोनों ने फरवरी में शादी रचाई, शादी के बाद सीमा ने उनके परिवार का भरोसा जीता, एक दिन अचानक वो तिजोरी से 36 लाख रूपये से अधिक के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई, जो उनके लिए एक बड़े सदमे से कम नहीं था। बता दें महिला पहले भी कई अमीर लोगों को शादी के जाल में फंसाकर सलाखों के पीछे भेज चुकी है,महिला का टारगेट अमीर और तलाकशुदा पुरुष रहते थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

गिरफ्तार कर मामले की जांच जारी, बड़े मामलों का हो सकता है खुलासा

ADVERTISEMENTS Ad

राजस्थान पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में अभी कई और बड़े मामलों का खुलासा हो सकता है। पुलिस के अनुसार महिला चोरी की वारदात के अलावा पीड़ित पुरूषों को ब्लैकमेल भी करती थी। जब महिला को अपने फंसने का डर रहता था तो वह अपने पति और  परिवार के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा कर धमकी देती थी. फिलहाल लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, मामले में अभी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉