Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अवैध खनन पर रोक लगाने के दिए निर्देश, कहा दोषियों के विरुद्ध की जाए कठोर कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी और इसके लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए  हैं। सोमवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में खनन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षों से संचालित हो रहे पुराने खनन वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए, क्योंकि ये वाहन न केवल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को भी बढ़ा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि पुराने वाहनों की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान सभी नियमों का पूर्ण पालन हो। डीएम ने कहा कि खराब स्थिति वाले वाहनों की जगह नए वाहनों का पंजीकरण कराया जाए, ताकि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

डीएम वंदना ने वन निगम को निर्देशित किया कि उसे आवंटित खनन लक्ष्य को समयबद्ध पूरा किया जाए। गौला, नंधौर आदि नदियों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर खनन सामग्री की निकासी कर नदी प्रवाह को सुचारू किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स कमेटियों को प्रत्येक माह नियमित रूप से रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। साथ ही वन निगम, पुलिस एवं परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से अवैध खनन के विरुद्ध नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

बेतालघाट क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सघन अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से फीडबैक लेकर अवैध खनन स्थलों की पहचान की जाए और वहां कार्रवाई की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, तुषार सैनी, प्रमोद कुमार, के.एन. गोस्वामी, नवाजिस खालिक, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉