Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, महिला समेत तीन लोगों की मौत, पांच घायल, राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोग

देहरादून:- विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। कालसी तहसील के अंतर्गत बैराटखाई-गांगरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार नामक स्थान के पास एक यूटिलिटी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, चाय की टपरी पर पहुंच कर खुद ही चाय बनाकर मौजूद लोगों को पिलाई, सुनी समस्याएं, स्थानीय लोगों ने की सराहना
Ad

सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्घटना में गांगरों निवासी लूसो देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई।
कुस्यौ निवासी गीता देवी (35) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि चिटाड़ निवासी धनौ देवी (53) की हायर सेंटर ले जाते हुए इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल पांच लोगों को उप जिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Ad

वाहन चालक रमेश ने बताया कि यूटिलिटी का पिछला टायर निकल जाने के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में गिर गया।

एसडीएम कालसी प्रेमलाल ने हादसे में तीन लोगों की मौत और पांच के घायल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉