Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वर्दी में रील बनाने के मामले ने तूल पकड़ा, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दिए जांच के आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- वर्दी में रील बनाने का मामला अब तूल पकड़ रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। एसएसपी पीएन मीणा ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त फटकार लगाई है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र को इस मामले की जांच सौंप दी है। एसएसपी ने रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई का संकेत भी दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, एक व्यक्ति का इंस्टाग्राम अकाउंट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ था, जिसमें वह खुद को दुबई किंग बताकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रील वीडियो बनाता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad

यह रील पुलिस वर्दी में दिख रहे अधिकारियों के साथ बनाई जा रही थी, और आश्चर्य की बात यह है कि वर्दीधारी पुलिस कर्मियों को इस पर कोई ऐतराज नहीं था। कथित दुबई किंग का उद्देश्य अपनी पहचान को चमकाना था, लेकिन जब यह मामला मीडिया में उछला, तो जल्दबाजी में  इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी वीडियो हटा दिए गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

इस रील में पुलिस केउच्च अधिकारियों से लेकर कांस्टेबल और होमगार्ड तक नजर आ रहे थे। मामला बढ़ने पर पुलिस महकमे में चर्चाएं शुरू हो गईं, और जब ये चर्चाएं अधिकारियों तक पहुंची, तो उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की। एसएसपी मीणा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी क्राइम को मामले की जांच सौंप दी, और अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉