Medical
उत्तराखण्डचमोली

जब मलबे से बरामद हुए एक मां और दो मासूम बेटों के शव, दोनों बच्चे अपनी मां की छाती से चिपके मिले, हर शख्स का दिल दहल उठा

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- नंदानगर के कुंतरी लगा फाली गांव में बादल फटने से मची तबाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मलबे से जब एक मां और उसके दो मासूम बेटों के शव बरामद हुए तो गांव गांव के हर शख्स का  दिल दहल उठा। दोनों बच्चे अपनी मां की छाती से चिपके मिले। यह दृश्य इतना दर्दनाक था कि बचावकर्मी भी नम आंखों से काम करने को मजबूर हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

यह मंजर कुंवर सिंह के परिवार का था। पत्नी कांता देवी और जुड़वा बेटे विकास व विशाल (10 वर्ष) आपदा में काल के गाल में समा गए। परिवार गुरुवार तड़के अपने ही घर में सो रहा था कि अचानक पहाड़ से आया मलबा सबकुछ बहा ले गया।
रेस्क्यू टीम ने करीब 16 घंटे की मशक्कत के बाद कुंवर सिंह को जिंदा बाहर निकाला। आधा शरीर मलबे में दबा था, चेहरा भी मिट्टी से ढका हुआ, मगर रोशनदान से मिली सांसों ने उनकी जिंदगी बचा ली। जब उन्हें अस्पताल भेजा गया तो उम्मीदें जगीं, लेकिन शाम होते-होते पत्नी और बेटों के शव मिलने की खबर ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि इतनी भयावह तस्वीर उन्होंने पहली बार देखी। दो मासूम अपनी मां की गोद में आखिरी सांस तक लिपटे रहे। मजदूरी कर परिवार का आशियाना खड़ा करने वाले कुंवर सिंह का जीवन अब वीरान हो गया है। आपदा प्रभावित गांव में सन्नाटा पसरा है। हर कोई ईश्वर से यह दुआ कर रहा है कि किसी किसी के भी साथ ऐसा न हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉