Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 750 ग्राम अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार, अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी क्षेत्र से अवैध चरस की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मण्डी बाईपास रोड पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने 750 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद भर में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2026 की सायं मण्डी बाईपास रोड हल्द्वानी पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त गोपाल सिंह को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 750 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। साथही अभियुक्त के कब्जे से वाहन संख्या यूके06एबी2486 अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 19/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांव-गांव से चरस इकट्ठा करता है और अधिक मात्रा होने पर उसे बेचने के लिए शहर में लाता है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय किशन सिंह निवासी ग्राम सुनकिया भटेलिया, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार (चौकी टीपी नगर, कोतवाली हल्द्वानी), कांस्टेबल तारा सिंह (चौकी टीपी नगर), कांस्टेबल संतोष विष्ट (एसओजी) और कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (एसओजी) शामिल रहे। नैनीताल पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉