Medical
उत्तराखण्ड

साइबर ठगों ने महिला से की नौ लाख रुपए से अधिक की ठगी, पुलिस ने की मामले की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीनगर:- साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम के बहाने साइबर ठगों ने एक महिला से नौ लाख रुपए से अधिक की ठगी की। ठगों ने महिला से कई बार में अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराए। ठगी का पता चलने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की। जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र की एक महिला को उसके मोबाइल पर घर बैठे टेलीग्राम के माध्यम से पैसे कमाने का मैसेज आया। महिला ने आरंभ में 1000-1500 रुपये कमाए इसके बाद साइबर ठगों ने महिला से उसके कमाए गए पैसों को निकालने के लिए खाता एक्टीवेट करने को कहा। इसके लिए महिला से 50 हजार रुपए बैंक खाते में जमा कराने को कहा। यह रकम बैंक ड्राफ्ट से जमा करने के बावजूद महिला का डिजिटल खाता सक्रिय नहीं हो पाया। इसके बाद महिला ने कुछ और धनराशि टेलीग्राम से प्राप्त खाते में डाली। जमा पैसे को वापस लेने के चक्कर में महिला ने साइबर ठगों द्वारा दिए गए अलग-अलग खातों में कई बार पैसे जमा कराए। कुल नौ लाख रुपये जमा करने के बाद महिला को अहसास हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: स्कूल से घर लौट रहे शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो शिक्षक और शिक्षिकाएं घायल, चालक सुरक्षित, सभी की हालत खतरे से बाहर
Ad

महिला ने साइबर सेल व कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल यूनिट प्रभारी होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि महिला से नौ लाख 38 हजार 800 रुपये की साइबर ठगी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे हल्द्वानी, स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने किया गर्म जोशी से स्वागत, कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोकने पर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन धरना देकर जताई नाराजगी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉