Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम चेन स्नेचिंग की वारदात को दिया अंजाम,

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- बाइक सवार बदमाशों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेशाम चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। मुखानी क्षेत्र में टहल रही एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, पॉलीशीट निवासी 60 वर्षीय नीता साह शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे मुखानी नहर कवरिंग रोड पर टहल रही थीं। इसी दौरान जगदंबा बैंक्वेट हॉल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक उनके गले से चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अमित कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे और महिला का दुपट्टा भी साथ ले गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दोनहरिया की ओर से आए थे और वारदात के बाद मुखानी की ओर भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

शहर में इससे पहले भी चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब दो महीने पहले पीपलपोखरा में एक वृद्धा से पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र झपट लिया गया था, जबकि बिठौरिया क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हुई थी।

पुलिस ने सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी कर दिया है, कहा जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉