Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: पंतगांव के पास नोएडा के यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, परिवार के सभी लोग सुरक्षित

ADVERTISEMENTS Ad

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर आज एक  दर्दनाक हादसा हो गया। पंतगांव के पास नोएडा के यात्रियों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसके पलटते ही चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कार खाई की तरफ नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के अनुसार, नोएडा निवासी अनुभव प्रसाद डिमरी पुत्र वीरेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ श्रीकोट गंगानली, श्रीनगर की ओर आ रहे थे। पंतगांव के पास ड्राइवर अनुभव को अचानक झपकी आ गई, जिसके बाद उन्होंने हैंडब्रेक खींच लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सौभाग्य से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात के समय लंबी यात्रा करने से बचें। थानाध्यक्ष रावत ने कहा ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए यात्रा के दौरान ब्रेक लेना और सतर्क रहना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

बता दें कि है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हाल के दिनों में कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें वाहनों के नदी में गिरने, आग लगने और टक्कर की घटनाएं शामिल हैं। इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को लेकर स्थानीय प्रशासन हमेशा सक्रिय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉