Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: पुलिस की तत्परता से स्कूटी सवार की बची जान, एसडीआरएफ, पुलिस और फायर टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर युवक को निकाला खाई से बाहर, इलाज जारी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  तल्लीताल पुलिस की तत्परता और तुरंत रेस्क्यू कार्रवाई के चलते एक युवक की कीमती जान बच गई। पाइंस-भवाली रोड पर स्कूटी से उतरते समय संतुलन बिगड़ने के कारण  स्कूटी सवार लगभग 100 से 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसडीआरएफ व फायर टीम के सहयोग से चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना तल्लीताल को सूचना मिली कि पाइंस भवाली रोड, नैनीताल के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है।

थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। खाई में गिरे युवक की पहचान कमल सिंह मेहरा पुत्र बालम सिंह मेहरा, निवासी पंगोट मल्लीताल, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस, एसडीआरएफ और फायर टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। युवक के शरीर पर खुली चोटें और गंभीर अंदरूनी चोटें पाई गईं। रेस्क्यू के बाद घायल को पुलिस के सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय बीडी पांडे, मल्लीताल उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल, हेड कांस्टेबल दीवान नाथ, कांस्टेबल अमित गेहलोत सहित एसडीआरएफ व फायर टीम की अहम भूमिका रही। समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, जिसकी स्थानीय लोगों के द्वारा सराहना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉